सोमवती अमावस्या पर मिलेगा अक्षय पुण्य

श्राद्ध पक्ष-पितृ पक्ष -2021
March 8, 2021

सोमवती अमावस्या-2022- वर्ष-2022 में दूसरी बार सोमवती अमावस्या 30 मई को सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या का शुभ पर्व है। यह ज्येष्ठ मास में पड़ने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। कहते हैं कि एक साल में दो सोमवती अमावस्या आती है। पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को थी। सोमवती अमावस्या मनुष्य योनि में जन्में लोगों को अपने पाप कर्मों से मुक्त होने के साथ पुण्य अर्जित करने का बेमिसाल अवसर है।

सोमवती अमावस्या का हिन्दू धर्म और पुराण शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। महादेव के पुनीत दिन सोमवार को अमावस्या तिथि पड़ने के कारण यह तिथि सोमवती अमावस्या कहलाती है। इस दिन गरीबों को भोजन करवाना, गायों को हरा चारा खिलाना, अनपढ़ को पढ़ाना और जरूरतमंद की मदद करना बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति को सौभाग्यवान बनने के लिए आवश्यक रूप से दान-सहयोग और मदद करनी चाहिए।

सोमवती अमावस्या पर क्या करें

सोमवती अमावस्या के दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करके पीपल के पेड़ की पूजा कर माँ पार्वती और भगवान शिव का ध्यान करते हुए जलाभिषेक किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्हें गरीबों या ब्राह्मण जनों को भोजन प्रसाद करवानी चाहिए।
-पक्षियों को दाना-चुग्गा डालना चाहिए।
-बीमार की मदद करते हुए दवाई या इलाज में सहयोग देना चाहिए।
-इस दिन सूर्य उदय से पहले उठना चाहिए।
-शिव की माला जपनी चाहिए। या गायत्री मंत्र की साधना करनी चाहिए।
-इस दिन भोजन, वस्त्र, फल, मिठाई और गुप्तदान देना चाहिए।

आज के इस युग में हर कोई व्यक्ति परिवार चलाने में इतना व्यस्त हैं कि उन्हें पूजा-पाठ, स्तुति या मंदिर आदि जाने का वक़्त ही नहीं मिलता इसलिए शास्त्रों में दान का विधान रखा गया है।
सही समय पर जरूरतमंद को मदद करना बहुत बड़ी सेवा है।

विगत 9 सालों से मानवता की सेवा में लगी उपकार संस्थान ट्रस्ट आदिवासी समुदाय, गरीब ग्रामीणों, बच्चों, विधवा माताओं के भोजन, राशन, शिक्षा, चिकित्सा, वस्त्र की सहायता पहुंचाने में जुटा है। इसमें #upkarsansthan के सेवा प्रकल्पों में मदद कर सकते है। यह समाज के लिए बहुत उपयोगी होगा।
आपके द्वारा दिए गए दान-धन का सदुपयोग होगा। गरीबों की अपार दुआएं से आपको मिलेगा पुण्य। कृपया समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में बने सहयोगी। सोमवती अमावस्या के मौके का लाभ उठाएं।

सहयोग करें :-

https://payu.in/web/ED37F2B6E32A884370F4856E444D5D13

Donate Now